PGDMLT COURSE DETAILS IN HINDI | योग्यता & फीस | जॉब & सैलेरी | 2026

PGDMLT COURSE DETAILS IN HINDI | योग्यता & फीस | जॉब & सैलेरी | 2024

PGDMLT COURSE DETAILS IN HINDI

PGDMLT कोर्स का फुल फॉर्म POST GRADUATE DIPLOMA IN MEDICAL LABORATORY TECHNOLOGY है, यह एक स्पेशलाइज्ड कोर्स है जिसे डिजाइन किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी के बारे में गहरी नॉलेज और प्रैक्टिकल स्किल सिखाई जाए।

 PGDMLT कोर्स उन विद्यार्थियों के द्वारा किया जाता है, जिन्होंने साइंस और उससे जुड़ी हुई फील्ड के अंदर ग्रेजुएशन को पूरा किया है और अपना करियर मेडिकल लैबोरेट्री साइंस के अंदर बनाना चाहते हैं।PGDMLT कोर्स 1 से 2 साल का होता है और कोर्स के करी कलाम के अंदर clinical pathology, microbiology, biochemistry, hematology, imminulogy, serology, histopathology जैसे विषय शामिल होते हैं।

 PGDMLT कोर्स के अंदर थियोरेटिकल नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है।PGDMLT कोर्स को पूरा करने के बाद विद्यार्थी हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक लैबोरेट्रीज, ब्लड बैंक, रिसर्च इंस्टीट्यूशन और अन्य हेल्थकेयर सेटिंग के अंदर मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन और टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में काम कर सकता है। मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन बीमारी को डायग्नोज करने में, पेशेंट की हेल्थ मॉनिटर करने में और मेडिकल रिसर्च में कंट्रीब्यूट करने के लिए महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं।

 PGDMLT कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी आगे मेडिकल लैबोरेट्री साइंस के अंदर मास्टर और PHD के कोर्स कर सकता है।PGDMLT कोर्स विद्यार्थियों को मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी के बारे में कंप्रीहेंशन नॉलेज प्रदान करता है, जिससे विद्यार्थी हेल्थ केयर इंडस्ट्री के अंदर अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।

PGDMLT COURSE ELIGIBILITY IN HINDI 

PGDMLT कोर्स को करने के लिए विद्यार्थियों को साइंस की फील्ड जैसे की chemistry, biology, biotechnology, microbiology के अंदर बैचलर डिग्री को हासिल करना होगा। 

बैचलर डिग्री के अंदर विद्यार्थियों के काम से कम 40% से 50% होने चाहिए। भारत की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेज के अंदर एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों को एंट्रेंस परीक्षा को क्वालीफाई करना होगा। 

PGDMLT COURSE DURATION IN HINDI 

PGDMLT कोर्स 2 साल का होता है जिसके अंदर 4 सेमेस्टर शामिल होते हैं और हर एक सेमेस्टर 6 महीने का होता है।

 भारत के कुछ इंस्टिट्यूट के अंदर PGDMLT कोर्स 1 साल का होता है और कुछ इंस्टिट्यूट के अंदर 1.5 साल का भी होता है। 

PGDMLT COURSE SYLLABUS IN HINDI

 PGDMLT कोर्स के अंदर कौन-कौन से विषय शामिल होते हैं और सिलेबस क्या होता है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है। 

SEMESTER 1:

  • INTRODUCTION TO CLINICAL LABORATORY SCIENCE
  • BIOCHEMISTRY
  • HAEMATOLOGY AND BLOOD BANKING
  • HISTOPATHOLOGY AND CYTOLOGY
  • IMMUNOLOGY

SEMESTER 2:

  • CLINICAL MICROBIOLOGY
  • CLINICAL PATHOLOGY
  • INSTRUMENTATION AND ANALYTICAL TECHNIQUES
  • CLINICAL PARASITOLOGY
  • ELECTIVE SUBJECTS

SEMESTER 3:

  • CLINICAL BIOCHEMISTRY II
  • ADVANCED HEAMATOLOGY AND BLOOD BANKING
  • ADVANCED MICROBIOLOGY
  • CLINICAL VIROLOGY
  • CLINICAL IMMUNOLOGY

SEMESTER 4:

  • CLINICAL PRACTICUM
  • PROJECT WORK
  • ELECTIVE SUBJECTS

यह तो सिलेबस का सिर्फ ओवरव्यू दिया गया है और यह अलग भी हो सकता है।

PGDMLT COURSE ENTRANCE EXAM LIST IN HINDI 

PGDMLT कोर्स भारत की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेज से करना चाहते हैं, तो विद्यार्थियों को एंट्रेंस परीक्षा को क्वालीफाई करना होगा पैर नीचे ऐसे ही एंट्रेंस परीक्षा की लिस्ट दी गई है।

  • BHU UET
  • ASSAM PET
  • KEAM
  • INI CET
  • NEET UG

कुछ एंट्रेंस परीक्षा है नेशनल और राज्य लेवल की होती है और कुछ एंट्रेंस परीक्षा आए कॉलेज और यूनिवर्सिटी लेवल की होती है। सभी कॉलेज के अंदर एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस परीक्षा नहीं होती और कुछ कॉलेज के अंदर एडमिशन डायरेक्ट और मेरिट के हिसाब से भी दिया जाता है।

PGDMLT COURSE DETAILS IN HINDI | योग्यता & फीस | जॉब & सैलेरी | 2024

PGDMLT COURSE ADMISSION PROCESS IN HINDI 

PGDMLT कोर्स के अंदर एडमिशन कैसे मिलता है और प्रक्रिया क्या होती है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

 1.) PGDMLT कोर्स को करने के लिए सबसे पहले विद्यार्थियों को साइंस और उसे जुड़ी हुई फील्ड के अंदर बैचलर डिग्री को पूरा करना होगा, जिसके अंदर कम से कम 50% होने चाहिए।

 2.) उसके बाद विद्यार्थी को चेक करना है की जिस कॉलेज में वह एडमिशन लेना चाहते हैं, उस कॉलेज के अंदर खुद की एंट्रेंस परीक्षा होती है या दूसरी नेशनल या राज्य लेवल की परीक्षा एक्सेप्ट होती है। यदि एंट्रेंस परीक्षा ली जाती है तो विद्यार्थियों को एंट्रेंस परीक्षा को क्वालीफाई करना होगा।

 3.) उसके बाद विद्यार्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा, जिसके अंदर जरूरी डॉक्यूमेंट और एप्लीकेशन फीस शामिल होगी।

 4.) कुछ कॉलेज के अंदर विद्यार्थियों को एंट्रेंस परीक्षा के मार्क्स के हिसाब से एडमिशन दिया जाता है। कुछ कॉलेज के अंदर विद्यार्थियों को मेरिट के हिसाब से एडमिशन दिया जाता है।

 5.) एक बार सेलेक्ट हो जाने के बाद, विद्यार्थियों को कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना है और कॉलेज की फीस को जमा करवाना है। यह सब करने के बाद विद्यार्थी का एडमिशन कॉलेज के अंदर सफलतापूर्वक हो गया है।

 हर कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस अलग-अलग होती है। कुछ कॉलेज के अंदर एंट्रेंस परीक्षा से एडमिशन दिया जाता है और कुछ कॉलेज के अंदर मेरिट के हिसाब से और डायरेक्ट एडमिशन दिया जाता है। 

PGDMLT COURSE COLLEGE LIST IN HINDI

 

PGDMLT कोर्स करने के लिए भारत के अंदर कौन-कौन सी कॉलेज सबसे अच्छी है, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • ALL INDIA INSTITUTE OF MEDICAL SCIENCE, NEW DELHI
  • BANARAS HINDU UNIVERSITY, VARANASI
  • KING GEORGE MEDICAL UNIVERSITY, LUCKNOW
  • CHRISTIAN MEDICAL COLLEGE, VELLORE
  • SHRI RAMCHANDRA INSTITUTE OF HIGHER EDUCATION AND RESEARCH, CHENNAI
  • KASTURBA MEDICAL COLLEGE, MANIPAL
  • AMRITA VISHWA VIDYAPEETHAM, COIMBATORE
  • ST JOHN’S MEDICAL COLLEGE, BENGALURU
  • INSTITUTE OF LIFE SCIENCE, BHUBANESWAR
  • NATIONAL INSTITUTE OF IMMUNOLOGY, NEW DELHI
  • ALL INDIA INSTITUTE OF MEDICAL SCIENCE, BHUBANESWAR
  • SETH GS MEDICAL COLLEGE, MUMBAI
  • SYMBIOSIS INSTITUTE OF HEALTH SCIENCE, PUNE

इनके अलावा भारत के अंदर कई सारी प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेज उपलब्ध हैं, जिनके अंदर यह कोर्स करवाया जाता है। 

PGDMLT COURSE FEES IN HINDI 

PGDMLT कोर्स की फीस निर्भर करती है की इंस्टीट्यूट किस प्रकार का है, इंस्टीट्यूट किस जगह पर है और प्रोग्राम की स्पेशलाइजेशन कौन सी है।

 PGDMLT कोर्स गवर्नमेंट कॉलेज से करते हैं, तो उसके सेमेस्टर की फीस ₹10000 से ₹25000 के बीच हो सकती है। पूरे कोर्स की फीस ₹40000 से ₹100000 के बीच हो सकती है।

 PGDMLT कोर्स प्राइवेट कॉलेज से करते हैं, तो उसके सेमेस्टर की फीस ₹25000 से ₹50000 के बीच हो सकती है। पूरे कोर्स की फीस 1 से 5 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

PGDMLT COURSE JOBS LIST IN HINDI 

PGDMLT कोर्स करने के बाद कौन-कौन सी नौकरी कर सकते हैं, इसकी लिस्ट नीचे दी गई है।

  • Medical Laboratory Technologist
  • Laboratory Technician
  • Clinical Laboratory Scientist
  • Pathology Assistant
  • Blood Bank Technician
  • Histotechnologist
  • Microbiologist
  • Biochemist
  • Immunology Technician
  • Quality Assurance Technician

यह सारी नौकरियां आपको उसको करने के बाद कर सकते हैं और इनके अलावा भी बहुत सारी नौकरियों के विकल्प उपलब्ध होते हैं। 

PGDMLT COURSE JOBS SALARY IN HINDI

 PGDMLT कोर्स करने के बाद सैलरी निर्भर करती है की नौकरी किस प्रकार की है, अनुभव कितना है, नौकरी किस जगह पर है और स्किल & क्वालिफिकेशन कितनी है।

 PGDMLT कोर्स करने के बाद भारत के अंदर जो एवरेज सैलेरी होती है वह ₹15000 से ₹35000 के बीच होती है महीने की।

 लैब टेक्नीशियन की एवरेज सैलेरी ₹15000 से ₹25000 के बीच होती है महीने की, लैब असिस्टेंट की एवरेज सैलेरी ₹10000 से ₹20000 के बीच होती है, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट की एवरेज सैलेरी ₹20000 से ₹30000 के बीच होती है। 

PGDMLT COURSE KE BAAD KYA KARE

 PGDMLT कोर्स को पूरा करने के बाद विद्यार्थी लैब टेक्नीशियन, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट, रिसर्च एसोसिएट, क्वालिटी कंट्रोल ऑफीसर, मेडिकल कोडिंग स्पेशलिस्ट, मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव और बहुत सारी नौकरियां कर सकता है।

 PGDMLT कोर्स को पूरा करने के बाद आगे MASTER DEGREE IN MEDICAL LABORATORY TECHNOLOGY, MPH, MBA IN HEALTHCARE, DIPLOMA IN HOSPITAL ADMINISTRATION जैसे कोर्स कर सकता है। 

FAQS 

1.) PGDMLT कोर्स क्या है?

 PGDMLT कोर्स एक पोस्ट ग्रैजुएटर डिप्लोमा लेवल का कोर्स है, जिसके अंदर विद्यार्थियों को मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी के बारे में कंप्रिहेंसिव नॉलेज और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान की जाती है।

 2.) PGDMLT कोर्स का फुल फॉर्म क्या है?

 PGDMLT कोर्स का फुल फॉर्म POST GRADUATE DIPLOMA IN MEDICAL LABORATORY TECHNOLOGY है।

 3.)PGDMLT कोर्स करने के लिए क्या योग्यता है?

 PGDMLT कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों को साइंस और उससे जुड़ी हुई फील्ड के अंदर बैचलर डिग्री को पूरा करना होगा, जिसके अंदर कम से कम 50% होने चाहिए।

 4.) PGDMLT कोर्स कितने साल का है?

 PGDMLT कोर्स 2 साल का होता है, जिसके अंदर 4 सेमेस्टर शामिल होते हैं।

error: