Stock Market Kya Hai? शेयर बाजार से लाखों कैसे कमाए | Stock Market in Hindi
शेयर बाजार एक ऐसा बाजार है जहाँ कंपनियां अपने शेयर (shares) बेचकर पैसा (money) इकट्ठा करती हैं। जब आप कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो कंपनी के हिस्सेदार (owner) बन जाते हैं। कंपनी अच्छा perform करती है तो आपके शेयरों की कीमत (price) बढ़ती है और आपको मुनाफा (profit) होता है। लेकिन, अगर कंपनी का performance खराब होता है, तो आपके शेयरों की कीमत गिर सकती है और आपको नुकसान (loss) हो सकता है। शेयर मार्केट से लाखो कमाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको शेयर बाजार की अच्छी समझ (good understanding of stock market) धैर्य (patience) अनुशासन (discipline) की आवश्यकता होती है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि शेयर बाजार क्या है और इसमें कैसे निवेश करके सरल तरीके से लाखों काम कर सकते हैं. साथ ही आप ये भी जानेंगे कि शेयर बाजार में निवेश करने के लिए क्या करना चाहिए और किन 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है जो आपको एक सफल निवेशक बन ने मदद कर सकती है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है। इसलिए, निवेश करने से पहले अपनी जोखिम को अच्छे से समझें। शेयर बाजार (Stock Market) Kya Hai? शेयर बाजार (Stock Market) एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ पर कंपनियों के शेयर (stocks) खरीदे और बेचे जाते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहाँ निवेशक (investors) कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदते हैं और उन्हें बेचते हैं। अगर कंपनी अच्छा करती है तो आपके शेयरों की कीमत बढ़ती है और आपको फायदा होता है! लेकिन, अगर कंपनी का प्रदर्शन खराब होता है तो आपके शेयरों की कीमत गिर सकती है और आपको नुकसान हो सकता है। शेयर क्या होता है? शेयर (Share) एक तरह का certificate होता है जो दर्शाता है कि आप किसी कंपनी (company) के हिस्सेदार (part-owner) हैं। जब आप किसी कंपनी में शेयर खरीदते हैं, तो आप कंपनी के मालिक बन जाते हैं। आपके पास उस कंपनी के लाभ और हानि का एक हिसा होता है। Stock Market कैसे काम करता है : सरल शब्दों में जानते हैं कंपनीशेयर जारी करती है (Share Issue): जब किसी कंपनी को पैसे की ज़रूरत होती है, तो वह IPO के ज़रिए शेयर जारी करती है। ये शेयर निवेशक (investor) खरीदते हैं. स्टॉकएक्सचेंज (Stock Exchange): शेयरों का खरीद-बिक्री stock exchange के माध्यम से होता है, जो एक नियमित बाजार है। भारत में दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज हैं: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange). खरीदार(Buyer) और विक्रेता (Seller): निवेशक, जो खरीदार और विक्रेता दोनों हो सकते हैं, स्टॉक एक्सचेंज पर दलालों के माध्यम से शेयरों का लेन-देन करते हैं। कीमतनिर्धारण (Price Decide): शेयरों की कीमत मांग (demand) और आपूर्ति (supply) द्वारा तय होती है। जब किसी शेयर की मांग ज़्यादा होती है और आपूर्ति कम, तो उसकी कीमत बढ़ जाती है। इसके विपरीत, जब आपूर्ति ज़्यादा होती है और मांग कम, तो कीमत गिर जाती है। लाभ (Profit): निवेशक शेयरों की कीमत बढ़ने पर मुनाफा कमा सकते हैं। साथ ही आप कंपनी द्वारा दिए गए लाभांश (Dividend) से भी आय प्राप्त कर सकते हैं। Share Market for Beginners : Example शेयर बाजार कैसे काम करता है: चलिए अब इसे एक उदाहरण के साथ समझते हैं: मान लें आपने एक फूड डिलीवरी (food delivery) कंपनी शुरू करना चाहते हैं। आपको ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग प्लेटफॉर्म बनाने और रेस्टोरेंट्स के साथ साझेदारी (partnership) करने के लिए धन की आवश्यकता है। आप दो विकल्पों में से एक चुन सकते हैं: ऋण(Loan) लें: आप बैंक से ऋण ले सकते हैं। ऋण लेने पर आपको ब्याज चुकाना होगा। … Read more